संवाददाता, मार्च 27 -- "सुर समूह बिनती करि पहुंचे निज निज धाम, जगनिवास प्रभु प्रगटे अखिल लोक बिश्राम.." श्रीराम चरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास की भावना के अनुरूप नौमी तिथि मधु मास पुनीता.. के पावन पर्व पर अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक का प्राकट्य होगा। त्रिभुवन के स्वामी के अवतरण बेला में चहुंओर वातावरण भक्तिमय है और जयघोष की प्रतिध्वनि रह-रह गुंजायमान हो रही है। हर्षोल्लास के इस वातावरण में शुक्रवार को मध्याह्न ठीक 12 बजे भगवान के अवतरण की बेला में उनकी महाआरती की जाएगी।पीताम्बरी में आज सुसज्जित रामलला रामनवमी का पावन पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मध्याह्न ठीक 12 बजे अखिल ब्रह्माण्ड नायक के अवतरण की भावना के अनुरूप प्राकट्य की महाआरती उतारी जाएगी। इस पर्व पर आराध्य की झलक पाने के लिए लाखों देश-देशांतर से यहां पहुंच चुके हैं। इस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.