प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या रवाना होने से पहले पुलिस ने मंगलवार सुबह कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को उनके अशोक नगर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। प्रशासन ने उनके अशोक नगर स्थित आवास के बाहर फोर्स तैनात कर दी। इसके अलावा, कई कांग्रेसी नेताओं को भी उनके घर पर नजरबंद किया गया है। पुलिस की कई कार्रवाई से कांग्रेसियों में नाराजगी बनी हुई है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था। इसी बीच अयोध्या में अजय राय को नजरबंद किए जाने की सूचना सामने आई। यह भी पढ़ें- राम मंदिर जाने से पहले अजय राय गिरफ्तार! होटल से उठा ले गई पुलिस, पत्नी ने जताई चिंता इसके बाद प्रयागराज समेत अन्य जिलों में भी पुलिस सक्रिय हो...