अयोध्या में 28 से 30 मार्च तक लगेगा सरस मेला
अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में 28 से 30 मार्च तक ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए साकेत संध्या की शुरुआत भी सरस मेले में होगी। मेले का आयोजन राम की पैड़ी पर होगा, जहां श्रद्धा, संस्कृति और ग्रामीण विकास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस मेले में मण्डल के समस्त जनपदों से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री तथा ग्राम्य विकास विभाग के योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इसमें मण्डल के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ग्रामीण परिवेश में तैयार किये जा रहे उत्पादों के प्रचार-प्रसार व बिकी के लिए एक मंच प्रदान किया जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समूह की महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.