पीलीभीत, मार्च 1 -- भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की जिला स्तरीय मासिक पंचायत कृषक विश्रामगृह मंडी समिति में जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने कहा कि 13, 14 और 15 मार्च को राष्ट्रीय पंचायत अयोध्या में होने जा रही है। इस पंचायत में संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में पहुंचे। अपने जिले की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष से अवगत कराएं। जिला उपाध्यक्ष पीलीभीत बाबूराम वर्मा ने कहा कि जिले का गन्ना किसान परेशान है। छोटे किसान पर्चियां और घटतौली और खड़ी तोल से परेशान है। बरखेड़ा और मकसूदापुर का बकाया गन्ना मूल्य में ब्याज के साथ दिलवाया जाए। शासन- प्रशासन बकाया गन्ना मूल्य दिलवाले का कार्य करें। जिला सचिव बालमुकुंद प्रजापति ने कहा कि जिन परिवारों के मुखिया मुखिया का देहांत हो गया है। राष्ट्र...