लखनऊ, जनवरी 6 -- अयोध्या में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए देर रात सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौक घंटाघर क्षेत्र में सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान भी किया। कार्रवाई की जद में बिना हेलमेट और बिना कागजात वाले वाहन शामिल रहे। वहीं चेकिंग के दौरान एक युवक बोतल में पेट्रोल ले जाता एक पकड़ा गया। युवक से विस्तृत पूछताछ की गई और संबंधित पेट्रोल पंप का नाम व पता नोट कर नोटिस देने के निर्देश दिए। सीओ सिटी ने कहा कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अभी औचक चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...