अयोध्या, अगस्त 8 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी अयोध्या में इस वर्ष सावन झूलनोत्सव नई परंपराओं और भव्य आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पहली बार झूलनोत्सव की शुरुआत सावन शुक्ल पंचमी के बजाय सावन शुक्ल तृतीया से की जाएगी। इस बार उत्सव का सबसे खास आकर्षण रामलला के उत्सव विग्रह की पालकी यात्रा होगी। मंदिर ट्रस्ट ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं और आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर विराजमान रामलला के उत्सव विग्रह को विधि-विधान के साथ पालकी में विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद पालकी यात्रा मंदिर परिसर में ही स्थित कुबेर टीला तक जाएगी। वहां उत्सव विग्रह का पूजन-अर्चन किया जाएगा और भगवान को झूला विहार कराया जाएगा। माना जा रहा है कि जन्मभूमि मंदिर में पहली बार होने वाली यह ...