गोपालगंज, अप्रैल 22 -- कुचायकोट। एक संवाददाता विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के भरथिया गांव निवासी मंदिर के पुजारी जनक मिश्रा की बुधवार सुबह यूपी के अयोध्या में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में गांव के ही विजय तिवारी, मनीषा देवी, शिल्पी कुमारी समेत चार लोग घायल हो गए। जिनका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि जनक मिश्रा दो दिन पूर्व गांव के अन्य लोगों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। बुधवार की सुबह सभी लोग वापस लौटने के लिए ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- नगर भ्रमण सह रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गूंज उठे जयकारा हादसे में पुजारी की मौत मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भरथिया गांव सहित आसपास के...