चंदौली, अगस्त 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर के लेखपालों में आक्रोश है। इसके विरोध में लेखपाल शनिवार को पीडीडीयू नगर तहसील में धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ चंदौली ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संघ का कहना है कि एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई के दौरान लेखपालों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत निजी रंजिश और स्वार्थ के चलते की जाती है। संघ ने मांग की है कि ट्रैप से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, शिकायत की सत्यता और उद्देश्य की जांच की जाए। यह भी पढ़ें- लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन सोहावल प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो-वीडियो व...