अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिया धरना
चित्रकूट, अगस्त 22 -- चित्रकूट/मानिकपुर, संवाददाता। अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद लेखपालों ने तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया। धरना देने के साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एंटी करप्शन टीम पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मांग की कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।एंटी करप्शन टीम ने अयोध्या में लेखपाल को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तारी किया था। जिसके विरोध में शनिवार को सदर तहसील कर्वी समेत सभी जगह लामबंद लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को गलत बताते हुए सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी वापस लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर लेखपालों का धरना मानिकपुर तहसील में लामबंद लेखपाल दिन भर आंदोलन में डटे रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.