अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की प्रगति और सांस्कृतिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत आज एक समावेशी समाज और विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका मानना है कि प्रभु श्री राम के आदर्शों और आशीर्वाद से भारत वर्ष 2047 या उससे पहले भी अपने विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि आज की आधुनिक सोच में विकसित राष्ट्र की जो परिकल्पना की जाती है, उसके मूल तत्व रामराज्य के वर्णन में पहले से ही मौजूद हैं। रामराज्य केवल एक धार्मिक या ऐतिहासिक अवधारणा नहीं, बल्कि एक आदर्श शासन प्रणाली का प्रतीक है, जिसमें न्याय, समानता और जनकल्याण सर्वोपरि हैं।उन्होंने कहा कि माता शबरी से प्रभु श्रीराम का भावपूर्ण मिलन, निष...