बस्ती, अगस्त 25 -- साऊंघाट/नगर बाजार। सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद हाईवे पर अयोध्या की ओर जाने वाले बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया। पॉलिटेक्निक चौराहे से वाहनों को बस्ती-बांसी मार्ग पर गौरा की ओर डायवर्ट किया गया। हाईवे पर सीधे अयोध्या की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को जगह-जगह किनारे खड़ा करा दिया गया। अचानक किए गए डायवर्जन से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अयोध्या में भीड़ बढ़ने के कारण बस्ती शहर के समीप फुटहिया पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: नवीन पुल से बालूघाट मोड़ तक लगा भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनने लगी। इसे देखते हुए पुलिस ने दोपहर बाद पॉलिटेक्निक चौराहे से बड़े वाहनों को ...