कुमारगंज (अयोध्या) संवाददाता, जुलाई 23 -- यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन के जरिए चुनावी बिगूल फूंका है। इसी सम्मेलन के दौरान अयोध्या में बवाल हो गया। भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। जमकर लात-घूसे चले। पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की इसके बाद भी बात नहीं बनी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। घटना उसी मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में घटी जहां से कभी अयोध्या के मौजूदा सपा सांसद अवधेश प्रसाद विधायक हुआ करते थे। यहां पर हैरिंग्टनगंज, अमानीगंज और मिल्कीपुर मंडलों के बूथ अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित किया गया था। प...