बांका, जनवरी 23 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत भदौरिया गांव में गुरुवार को भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और गाजा-बाजा व जय श्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सारा पूजन कार्यक्रम में पंडित श्रीकांत पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। वहीं आयोजन में आचार्य के रूप में मोतीलाल मंडल थे। ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम की पूजा कर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की। बताया गया कि आज ही के दिन वर्ष 2024 में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला की ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। उसी पावन अवसर की स्मृति में भदौरिया गांव में भी राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.