विशेष संवाददाता, अगस्त 22 -- अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए योगी सरकार ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और विस्तार को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। परियोजना के तहत हनुमान गुफा से झुनकी घाट के बीच करीब 9.025 किलोमीटर लंबे पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को फोर लेन किया जाएगा। इसके लिए 46,645.62 लाख रुपये यानी करीब 466.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में इस परिक्रमा मार्ग के कैरिजवे की अधिकतम चौड़ाई करीब सात मीटर है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ते यातायात को देखते हुए मौजूदा सड़क की चौड़ाई पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मार्ग के चौड़ीकरण और विस्तारीकरण का फैसला किया है। स्वीकृत परियोजना ...