अयोध्या, अप्रैल 14 -- अयोध्या संवाददाता। भारत रत्न और संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को अयोध्या जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर डॉ आंबेडकर की प्रतिमाओं पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संस्थानों द्वारा माल्यार्पण किया गया और उन्हें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कई जगह गोष्ठी भी हुई और जुलूस निकाल कर उनके द्वारा समाज की दिए गए योगदान के लिए लिए याद किया गया। वही, पंडित हृदयराम शर्मा पी डी पांडेय इंटर कॉलेज सोनैसा में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजीव ...