अयोध्या, मई 12 -- अयोध्या, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को एक बार फिर बड़ा मंगलवार के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने प्रातः मां सरयू के पुण्य सलिल में डुबकी लगाकर पुण्यार्जन किया। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी में पहुंच कर आराध्य के चरणों में माथा टेका और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। यहां दर्शनार्थी श्रद्धालुओं का पूरे दिन तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही बैरीकेडिंग लगाई जा चुकी है। इस बैरीकेडिंग पर श्रद्धालुओं को रोक-टोक भेजा जा रहा था। इस दौरान ध्वनि प्रसारण यंत्र के जरिए श्रद्धालुओं को बराबर सावधान भी किया जाता रहा। राम पैड़ी के शहर में भी श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, पिकनिक का लिया आनंद:

श्रद्धालुओं की भीड़ कड़ी धूप व गर्मी के...