खगडि़या, अगस्त 1 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शनिवार को शहर के राजेंद्र चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर अपना विरोध दर्ज कराया तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे से जुड़े किसी भी कथित भ्रष्टाचार या अनियमितता के आरोप की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाह...