अयोध्या, मार्च 28 -- Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या के माझा जमथरा स्थित सरयू किनारे चल रहे महायज्ञ के यज्ञ स्थल पर शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके की नजाकत को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम छह गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। यज्ञाशाला में आग की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी समेत परिवहन मंत्री भी पहुंच गए। हालांकि हादसे में किसी जनहानि अथवा किसी के झुलसने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया गया कि सरयू किनारे माझा जमथरा क्षेत्र में बाटी बाबा स्थान के निकट जीयर स्वामी की ओर से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। जिसके लिए बांस बल्ली, घास फूस और कपड़े से भारी भरकम यज्ञ स्थल बनाया गया था। शुक्रवार को यज्ञ का समापन हुआ था और आज अन्य कार्यक्रम का आयोजन होना था। मौके पर फायर टेंडर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.