अयोध्या। संवाददाता, दिसम्बर 25 -- राम की नगरी अयोध्या में सरयू तट पर स्थित इंडो-कोरियन पार्क में दक्षिण कोरिया की महारानी सूरी रत्ना (क्वीन हो) की भव्य कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। यह ऐतिहासिक अवसर भारत और कोरिया गणराज्य के बीच लगभग 2000 वर्ष पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इस आयोजन में कोरियाई प्रतिनिधि मंडल को भी शामिल होना था। बताया गया कि कोहरे के कारण फ्लाइट निरस्त होने से कोरियाई दूतावास के अधिकारियों का शिष्ट मंडल यहां नहीं पहुंच सका। इस अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन भारत और कोरिया गणराज्य के अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक नया और विशेष आयाम जोड़ने वाला है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.