अयोध्या, नवम्बर 7 -- दीपोत्सव 2026 के दसवें संस्करण में पहली बार अयोध्या आ रहे देश के 15 वें उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राम मंदिर में दीपोत्सव का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व राज्यपाल आनंदी बेन के साथ करेंगे। इनके अलावा आयोजन में यूपी के एक डिप्टी सीएम व पांच मंत्री भी मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव के जरिए एक बार फिर रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोग पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर राम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए पूरा दारोमदार राम मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिजनों पर होगा। तीन दिवसीय दीपोत्सव यानि सात, आठ व नौ नवम्बर के लिए यही सूचीबद्ध कर्मचारी व उनके परिवार जन भागीदारी निभाएंगे। इनकी संख्या करीब साढ़े तीन हजार बताई गई है। अयोध्या में कुल 30 लाख दीप जलाए जाएंगे। य...