अयोध्या, जुलाई 10 -- अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हर दिन करोड़ों की आस्था उमड़ रही है, लेकिन हाल ही में दान पेटियों से हुई रुपयों की चोरी ने पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। SIT की जांच में यह साफ हो गया है कि चढ़ावे की गिनती के लिए तय किए गए नियमों (SOP) की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने भगवान के खजाने में ही सेंध लगा दी। इस बड़े खुलासे और मंदिर प्रशासन में हुए भारी फेरबदल के बाद, अब पूरे देश में दक्षिण भारत के तिरुपति बालाजी और पद्मनाभस्वामी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के 'फुलप्रूफ' सिस्टम की चर्चा तेज हो गई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर साउथ के मंदिरों में दान की सुरक्षा और गिनती का वो कौन सा अचूक मॉडल है, जहां चोरी करना तो दूर, बिना जेब वाले कपड़ों और त्रि-स्तरीय चेकिंग के कारण परिंदा भी पर नहीं म...