अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या। जनपद में कोई भूखा न रहे इसके लिए लीला हरि फाउंडेशन द्वारा अभियान चलाय जा रहा है। अभियान के तहत लीला हरि फाउंडेशन द्वारा वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं व बुजुर्ग पुरुषों को भोजन की स्पेशल थाली प्रदान किया। लीला हरि फाउंडेशन की अध्यक्षा लीला श्रीवास्तव का कहना है कि भगवान की पूजा से पहले अगर आप अपने बुजुर्गों की सेवा और उन्हें भोजन कराते हैं तो यह सबसे बड़ी पूजा होगी। आज सामाज मे देखा जा रहा है की किस तरह मां-बाप अपने बच्चों के लिए हर दुख सहन कर उनको हर सुविधा व पढ़ाई लिखाई,कराकर अपने पैरों पर खड़ा करते हैं,वही बच्चे जब मां-बाप बुजुर्ग हो जाते हैं तो उनको अनाथ आश्रम में छोड़ देते हैं। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...