नई दिल्ली, जुलाई 2 -- अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अब डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है। मामले में यहां नोटों की गणना करने आठ आरोपी जेल में हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ,सदस्य डॉ अनिल मिश्रा और गोपाल राव भी एसआईटी की जांच के दायरे में हैं। आरोपों को सामने आए लगभग 25 दिन बीत चुके हैं। छह तारीख को ट्रस्ट की अहम बैठक भी है। इससे पहले अयोध्या सहित प्रदेश के कुछ प्रमुख संतों- महंतों ने डैमेज कंट्रोल शुरू किया है। सभी चंपत राय के मंदिर आंदोलन से लेकर निर्माण तक की भूमिका को याद दिलाने के साथ विपक्षियों पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले 2021 को जमीन खरीद- फरोख्त मामले में भी संत आगे बढ़कर ट्रस्ट की ढाल बने थे।जिसने भरोसा तोड़ा उसे मिल रही सजा वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण बताते हैं चंपत राय एक धोती औ...