हापुड़, जुलाई 3 -- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हापुड़ के साहित्यकार, कवि एवं समाजसेवी डा. अनिल वाजपेयी को साहित्य, भारतीय संस्कृति के संवर्धन तथा श्रीराम पर आधारित काव्य-सृजन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों की उपस्थिति रही। कवि सम्मेलन में डा. वाजपेयी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, प्रकृति, राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदनाओं और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित रचनाओं का काव्यपाठ किया। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि डा. अनिल वाजपेयी की रचनाएं समाज को सकारात्मक दिशा, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र और स...