अयोध्या, अप्रैल 30 -- रामनगरी अयोध्या से मुंबई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ बुधवार को किया है। विशेष ट्रेन बनकर अयोध्या से मुंबई के लिए रवाना हुई इस ट्रेन का शेड्यूल भी रेलवे ने जारी कर दिया है। आगामी पांच मई से अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित संचालन होगा। यह ट्रेन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुबंई) के बीच चलेगी। ट्रेन मंगलवार को मुंबई से चलकर बुधवार को पहली बार अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए समय सारिणी जारी कर दिया है। इस ट्रेन का बड़े स्टेशनों पर पांच मिनट का स्टापेज रखा गया है। जबकि कम भीड़ वाले स्टेशन पर दो मिनट का स्टापेज होगा। अयोध्या कैंट से मुबंई तक कुल 14 रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत का स्टापेज होगा। अयोध्या से मुंब...