अयोध्या, मार्च 2 -- अयोध्या, संवाददाता। होलिका दहन और होली के मुख्य पर्व को लेकर नगर निगम ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है। सफाई और पानी की व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किये गए हैं। जलकल विभाग ने 40 स्थानों पर पानी के टैंकर तैनात कर दिये हैं। होलिका दहन के लिए जगह-जगह पर पेयजल की भी आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से बनाये रखने की व्यवस्था की गई है। वहीं विद्युत विभाग ने भी अयोध्या महानगर में निर्बाद्ध विद्युत आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की टीमे लगा दी है, जो पेट्रोलिंग करते हुए कहीं भी कोई समस्या आने पर तत्काल समाधान करेंगे। होली के मद्देनजर जलकल विभाग की ओर से अनवरत पेयजल आपूर्ति के साथ होलिका दहन के लिए खास इंतजाम किये हैं। महानगर को सुबह चार बजे से लगातार अपराह्न दो बजे तक और अपराह्न चार बजे से रात 10 बजे तक अनवरत पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध रह...