लखनऊ, अगस्त 27 -- अयोध्या में मछली भोज को लेकर भाजपा के निशाने पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अब बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंंने कहा कि भाजपा निषाद समाज का अपमान कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनको निशाना बना कर निषाद समाज को गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने लाइव डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता को गाली दी और इसके बाद भी उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे साफ है कि राजू दास को सरकार का संरक्षण है। उन्होंने राजू दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग की।सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप अजय राय ने कहा कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इसमें सत्ता का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। निषाद समाज का जिस तरह भाजपा अपमान कर...