वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम चैंपियन रही। बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी मंडल की ओर से प्रतियोगिता सोमवार को विकास इंटर कालेज में आयोजित की गई थी। फाइनल में अयोध्या ने मेरठ को परास्त किया। तीसरे स्थान पर वाराणसी मंडल की टीम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक हेमंत राव ने किया। विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे। प्रतियोगिता में नोडल के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज योगदान दिया। प्रवीण कुमार और विभा सिंह निर्णायक थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...