अयोध्या, नवम्बर 21 -- भदरसा संवाददाता। बीकापुर विधायक के पदयात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता का सिर फोड़ने वाले दरोगा के सी यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। हिन्दुस्तान अखबार इस खबर को प्रमुखता से लिया था और इसका असर हुआ है। मगर दरोगा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न होने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को सरदार पटेल एकता यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे सिडहिर नरसिंहपुर गांव निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा और अजय सिंह को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज के पास थाने में तैनात दरोगा केसी यादव ने चेकिंग के नाम पर रोका था। पुलिस को दी गई तहरीर में अजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया था कि दरोगा ने गाड़ी का कागजात मांगा। किसी बात को लेकर वह हमलावर हो गए और अभद्रता के बाद डंडे से मारा,जिससे उसका सर फट गया। फिलहाल अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.