अयोध्या फैसला रद्द करने की उठाई थी मांग, मुश्किल में वकील प्राचा; कुर्की का आदेश
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- निखिल पाठक, नई दिल्ली अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को रद्द करने की याचिका दाखिल करने पर लगाए गए छह लाख रुपये का जुर्माने नहीं भरने पर अधिवक्ता महमूद प्राचा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने जुर्माने की वसूली के लिए अधिवक्ता की चल संपत्ति कुर्क करने के वारंट जारी करने का आदेश दिया है। जरूरत पड़ने पर कुर्की वाला अधिकारी ताले भी तोड़ सकता है। अदालत ने नई दिल्ली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (एनडीएलएसए) की ओर से दाखिल वसूली याचिका पर यह आदेश दिया।संपत्ति की कुर्की का वारंट अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश मेधा आर्या की अदालत ने कहा कि प्राचा को कई मौके दिए जाने के बावजूद उन्होंने अब तक कोई आपत्ति दाखिल नहीं की है। इसके बाद अदालत ने छह लाख रुपये की निर्धारित रकम तक उनकी चल संपत्ति की कुर्की के वारंट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.