अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या,संवादाता। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रयागराज में आयोजित सीनियर राज्य महिला आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अयोध्या की टीम ने फाइनल मुकाबले में वाराणसी को परास्त कर यह उपलब्धि हासिल की । अयोध्या हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम ने अपराजित रहते हुए यह स्वर्णिम सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि पूल-ए में रहते हुए अयोध्या की टीम ने मेजबान प्रयागराज,मेरठ लखनऊ,बागपत की टीमों को आसानी के साथ पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में अयोध्या का मुकाबला वाराणसी की टीम से हुआ जिसमें अयोध्या के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिद्वंद्वी बस्ती की ट...