सीवान, जनवरी 27 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफाई मैच खेला जायेगा। यह मैच अयोध्या बनाम उत्तराखंड के बीच खेला गया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 8 विकेट खोकर 118 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी अयोध्या की टीम ने 16 वे ओवर में 119 रन बनाकर मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस मैच के मैंन ऑफ द मैच अयोध्या के खिलाड़ी गुलशन कुमार को दिया गया। इसके पहले मुख्य अतिथियो ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस करवाया। इन अतिथियों में पूर्व इंस्पेक्टर रामबिलास यादव, पूर्व मुखिया सुभाष यादव, मुखिया हरिलाल यादव, अंपायर अजय कुमार यादव, अमन कुमार, कॉमेंटेट...