अयोध्या, सितम्बर 27 -- अयोध्या संवाददाता। विजयदशमी दो अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का 100 वर्ष पूरा हो रहा है। इसके बाद शताब्दी वर्ष मनाया जाना है। शताब्दी वर्ष का आगाज अयोध्या धाम के राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम से होगा। जिसमें संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का उद्बोधन होगा और कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभदेव जन्मभूमि दिगंबर जैन बड़ी मूर्ति अध्यक्ष और पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर स्वयं सेवक घर-घर दस्तक दे रहे हैं और तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विजय दशमी पर्व पर 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। बीते 100 वर्षों में संघ की ओर से राष्ट्र के उत्थान,विचारधारा के उन्नयन,सामाजिक संवर्द्धन आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया। संघ की स्थापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.