अयोध्या धाम की यात्रा पूरी कर सकुशल लौटे 51 श्रद्धालु
गाजीपुर, अगस्त 2 -- करंडा। ग्राम चकिया से मौनी बाबा सेवा दल की ओर से अध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में अयोध्या धाम गए 51 श्रद्धालुओं का दल धार्मिक यात्रा पूर्ण कर सकुशल वापस लौट आया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि, सीता रसोई, जटायु किला, दशरथ महल सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरी यात्रा के दौरान "जय श्रीराम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के सफल आयोजन में रामलीला समिति चकिया के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समाजसेवी संतोष पांडेय ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.