अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को मांग पत्र सौंपा। रोडवेज कर्मियों ने नेशनल हाइवे के अयोध्या धाम के साकेत फ्लाईओवर एवं देवकाली फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज की बसो के संचालन न होने से यात्रियों की दुश्वारियों से अवगत कराया। रोडवेज कर्मियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुल के नीचे से बसों के संचालन की अनुमति की मांग की। प्रान्तीय संगठन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में डीएम को कर्मचारियों ने अवगत कराया कि श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए प्रदेश के कोने- कोने से श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे है। तीन माह से निगम की बसों को अयोध्या धाम पुल के नीचे बसों को नहीं जाने दिया जा रहा है। जिससे यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड रहा है। जिससे विवश होकर नेशनल हाईवे प...