अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या। जनपद अयोध्या की तहसील मिल्कीपुर में लगभग छह माह से तहसीलदार का पद रिक्त होने के चलते प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते शिकायतों की फाइलों का अंबार बढ़ता ही चला जा रहा है। तहसील से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए आए फरियादियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मिल्कीपुर क्षेत्र के लोगों को एक ही काम के लिए कई बार तहसील का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लगभग छह माह पूर्व तहसीलदार मिल्कीपुर के पद आसीन सुमित कुमार सिंह की पदोन्नति होने के बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद से ही तहसीलदार की स्थायी तैनाती नहीं की जा सकी है। स्थायी तैनाती न होने से दाखिल खारिज,प्रमाण पत्र व भूमि विवाद जैसे मामलों के निस्तारण प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान समय में नायब तहसीलदार के भरोसे किसी तरह जरूरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.