संतकबीरनगर, मई 12 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। जनपद में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की पहल तेज हो गई है। यहां के मंदिरों को भी अयोध्या नगरी के धार्मिक स्थलों जैसा सजाने, संवारने और चमकाने की तैयारी चल रही है। शासन ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास के लिए 25 करोड़ 55 लाख 30 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। जबकि प्रथम किस्त की धनराशि अवमुक्त करते हुए कार्यदाई संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस, उत्तर प्रदेश जल निगम को कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

तामेश्वरनाथ धाम का विकास मार्च 2025 में सीएम योगी आदित्यनाथ ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम में आए थे। सीएम ने यहां की महत्ता को देखते हुए तामेश्वरनाथ धाम के कॉरिडोर निर्माण को घोषित किया था। तभी से यहां के विकास को लेकर कवायद चल रही है। यहां तीन स्तरों पर यान...