अयोध्या, जनवरी 31 -- यूपी की अयोध्या जेल से भागे दो बंदियों के बाद 11 अधिकारियों पर गाज गिरी थी। इसी क्रम में अब तीन और जेलकर्मी निलंबित किए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया कि जिला कारागार अयोध्या में दिनांक 29 जनवरी को 2 बंदियों के पलायन के प्रकरण से संबंधित उपमहानिरीक्षक कारागार, अयोध्या परिक्षेत्र की जांच आख्या के आधार पर श्री राजू उर्फ राजदीप, उप कारापाल, हेड जेल वार्डर श्री प्रभुनाथ कुमार तथा जेल वार्डर श्री दीपक कुमार पांडेय को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की गई।फरार होने के लिए बनाई थी फूल प्रूफ योजना अयोध्या जिला कारागार से फरार दोनों बंदियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्राथमिक पड़ताल में पुलिस के हाथ बंदियों का कोई सुराग नहीं मिला है। जिसके कारण माना जा रहा है कि फरारी के लिए दोनों बंदियों ने फूल प्रूफ योजन...