बांदा, दिसम्बर 7 -- बांदा। संवाददाता अयोध्याधाम के लिए साधुसंतों की निकली पैदल यात्रा शहर के कालूकुआं मार्ग स्थित खाटूश्याम मंदिर पहुंची। कालूकुआं हनुमान मंदिर में यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। तिंदवारी रोड़ स्थिति गौ रक्षक समाजसेवी पप्पू शिवहरे ने नेतृत्व कर रहे भोले महाराज का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। बताया कि सीताराम संकीर्तन के 17 वर्ष पूरे होने पर साधु संतों के साथ 22 दिसंबर को अयोध्याधाम पहुंचेंगे। इस दौरान राकेश गुप्ता, सुधीर तिवारी, डीके, वीरेंद्र गुप्ता, बीके, जगत शुक्ला, अनूप रावत, अशोक अवस्थी, सौरभ मिश्रा, अशोक मिश्रा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...