अयोध्या, जुलाई 31 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या छावनी बोर्ड में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एंटी करप्शन शाखा ने छावनी बोर्ड के सफाई कर्मी जितेंद्र सिंह को 60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शहर के जेल परिसर के पीछे ट्रैप ऑपरेशन के दौरान की गई। सीबीआई की टीम ने आरोपी की मोटरसाइकिल की तलाशी में 50,000 नकद और अभ्यर्थियों की सूची बरामद की। इसके अलावा उसकी जेब से 25,000 नकद भी मिला। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।शिकायतकर्ता के अनुसार, छावनी बोर्ड में आउटसोर्स के माध्यम से लगभग सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए प्रति अभ्यर्थी 12,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। पांच अभ्यर्थियों की...