वाराणसी, सितम्बर 13 -- वाराणसी। प्रयागराज के बाद अब अयोध्या और गोरखपुर से वाराणसी के लिए चार इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो चुकी हैं। परिवहन निगम की अटल सेवा के तहत संचालित बसें प्रदूषण रहित और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनके चलने से सवारियों को काफी सहूलियत हुई है। पिछले वर्ष प्रयागराज से वाराणसी के लिए छह ई-बसों का संचालन शुरू हुआ। प्रयागराज डिपो की ये बसें ज्यादातर दिन और शाम को आती-जाती हैं। आखिरी बस यहां से रात साढ़े 10 बजे प्रयागराज जाती है। राप्तीनगर डिपो (गोरखपुर) और अयोध्या डिपो से वाराणसी के लिए चलने वाली दो-दो बसों की चार्जिंग कैंट रोडवेज के पीछे वीआईपी कार सेक्शन में होती है। एक बस में 42 सवारी बैठ सकती हैं। अयोध्या और गोरखपुर की बसें यहां से क्रमश : रात 11 एवं 12 बजे छूटती हैं।वाराणसी से तीन रूटों पर ई-बसों के संचालन से उम्मीद ...