अयोध्या, जनवरी 31 -- सामूहिक दुष्कर्म मामले में अयोध्या की एक विशेष अदालत द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान को बरी किए जाने को फैसले को यूपी इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी शनिवार को एक विशेष लोक अभियोजक ने दी। पीड़िता की मां ने खान को बरी किए जाने के लिए पुलिस जांच में लापरवाही और 'डीएनए' रिपोर्ट में हेरफेर का आरोप लगाया। विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि अभियोजन पक्ष मोईद खान को बरी करने के स्थानीय पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेगा। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) निरुपमा विक्रम की अदालत ने यह कहते हुए मोईद खान को बरी कर दिया था कि 'डीएनए' रिपोर्ट सहित सभी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.