अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ रामनगरी में विकास की गति तेजी से बढ़ रही है। शहर में 2022 से शुरू हुई ओवरब्रिज के निर्माण का सिलसिला लगातार जारी है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले और बाद में पिछले तीन वर्षों के दौरान रामनगरी में सात नये रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ। इनमें पांच ओवरब्रिज पर हजारों वाहन फर्राटा भी भर रहे हैं। इसी के साथ अयोध्या को दो और नये रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिल गयी है। इसके लिए शासन से बजट भी आवंटित हो चुका है। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य सेतु निगम दोनो नये पुलों के निर्माण की प्रक्रिया में लगा है।प्राण प्रतिष्ठा से पहले जहां उदया चौराहे पर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर और टेढ़ी बाजार में रेलवे पुलों की सौगात मिली। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सूर्यकुंड, फतेहगंज और दर्शननगर पर ओवरब्र...