अयोध्या, सितम्बर 22 -- अयोध्या, संवाददाता। खुदाई का कार्य चल रहा है कब तक चलेगी यह निर्धारित नहीं है। किसी भी गली मोहल्लो में सड़क दुरुस्त नहीं है। अयोध्या कैंट शहर के वार्डों में कोई कार्य करीब ढाई साल से नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधि भी खुद जनता के उलाहनों से बचने के लिए जवाबदेही से बिदक रहे हैं। अयोध्या कैंट के वार्डों का बहुत बुरा हाल है। पिछले करीब ढाई साल से अयोध्या कैंट के वार्डों में विकास का पहिया पूरी तरह से जाम है। पार्षद मनुहार करते रहते हैं लेकिन उनके प्रस्ताव फाइलों में दबे पड़े हैं। वार्डों में मोहल्लों की सड़कें बदहाल हैं। नालियां टूटी फूटी पड़ी हैं। नालियों पर न तो पटिया रखवाई जा रही है और न ही नालों पर रखे पत्थर टूटने के बाद बदले जा रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि जितने भी वीवीआई मूवमेंट होते हैं वह अयोध्या धाम में होते हैं। इस...