उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। सदर विधायक ने श्रद्धालु भक्तों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहां की जिस योग्य ईश्वर ने बनाया वह कार्य मन से कर रहा हूं। पूरा जिला मेरा परिवार है, तीर्थ कराना जिम्मेदारी है। सरोसी के ग्राम सन्नी से करीब 170 श्रद्धालु भक्तो की पावन टोली को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रविवार को रवाना किया। कहां की प्रभु श्रीराम की असीम कृपा तथा माता-पिता तुल्य बुजुर्गों के आशीर्वाद से निजी संसाधनो से संचालित श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा निरंतर समाज को भक्ति एवं सेवा के पथ पर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कहां की यह क्षण मेरे जीवन का अमूल्य और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। इस अवसर पर प्रखर गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, मण्डल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, नामित सभासद धीरज सिंह, राधेश्याम शुक्ला,...