लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- श्री राम मंदिर निर्माण व मूर्ति स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सिंगाही खुर्द स्थित बालाजी धाम मंदिर व श्री दुर्गा मंदिर परिसर पर प्रसाद वितरण किया गया। गुरुवार को कस्बा सम्पूर्णानगर के प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर परिसर में श्री सुंदर कांठ पाठ कर मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम व वीर बजरंग बली का गुणगान किया गया। पूजा अर्चना आरती बाद लड्डू का वितरण किया गया इसके अलावा सिंगाही खुर्द स्थित श्री बाला जी धाम के मुख्य द्वार पर पूजा अर्चना पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान इंद्रजीत सूरी, मनोज चड्डा, डॉ अशोक पांडे, ओम प्रकाश मद्देशिया, राम चन्द्र गुप्ता, राजेश भास्कर, विवेक मिश्र, राम निवास मित्तल, सोनू गुप्ता, लवली जुनेजा, अशोक यादव, प्रेम जायसवाल सहित भारी संख्या में सेवादार व श्रद्धालु मौजूद रहे। ...