भभुआ, फरवरी 25 -- चांद में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में जम्मू कश्मरी, उत्तर प्रदेश, बिहार के पुरुष एवं हरियाणा की महिला पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेंच दिखाए अखाड़े में हरियाणा की पूनम और अंशु पहलवान की जोड़ी बराबरी पर रही सभी विजेता, उपविजेता व बराबरी पर रहे पहलवानों को किया गया पुरस्कृत चांद, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय चांद के कार्यालय परिसर स्थित मैदान में बुधवार को दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें जम्मू कश्मरी, उत्तर प्रदेश, बिहार के पुरुष एवं हरियाणा की महिला पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेंच के जरिये प्रतिद्वंदी पहलवानों को मात दी। इस दौरान पहलवानों ने न सिर्फ दर्शकों की तालियां बटोरी बल्कि इनाम से झोली भी भरी। अखाड़े में कुश्ती का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश सिंह उर्फ सोनू सिंह कर रहे थे, जबकि रेफरी की जिम्मेदारी यूपी के चंदौली ...