नई दिल्ली, जून 26 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद अब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर सामने आई है। इसके साथ गोपाल के इस्तीफे की चर्चा है। हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हे। वहीं कारसेवक पुरम में प्रभारी शिवदास सिंह ने किसी भी तरह से इस्तीफे से इनकार किया। इसके साथ ही कारसेवक पुरम में व्यवस्था प्रभारी सुबोध मिश्र ने भी किसी इस्तीफा की जानकारी से मना किया। अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने विशेष जांच का अनुरोध किया था जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिए 13 जून को एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्...