आगरा, जनवरी 24 -- अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच एवं श्रीराम परिवार मित्र मंडली के सहयोग से बारह पत्थर मैदान में चल रहे श्री राम कथा अमृत महोत्सव एवं पर्यावरण सुरक्षा यज्ञ के छठे दिन रमेश भाई शुक्ल ने अयोध्या कांड की कथा का विस्तृत वर्णन किया। कथा पूर्व सुबह आठ से 10 बजे तक पर्यावरण सुरक्षा यज्ञ में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी की पावन आहुति डाली। 11 दिवसीय श्री राम कथा अमृत महोत्सव के छठे दिन पूज्य संत रमेश भाई शुक्ल जी महाराज ने अयोध्या कांड का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने अयोध्या कांड के प्रसंग में दशरथ मरण राम सीता लक्ष्मण वन गमन के साथ केवट संवाद की कथा सुनाई गई। कथा समापन के बाद आरती उतारी गई। इसके बाद अन्न क्षेत्र में पहुंचकर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या से आए पं...