अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का 31वां वार्षिक दिवस समारोह महर्षि वाल्मीकि अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने यात्रियों और अधिकारियों के केक काटकर खुशियां साझा की। बुधवार को एयरपोर्ट परिसर आकर्षक रूप में सजाया- संवारा गया था और यात्रियों को फूल और चॉकलेट भेंटकर करके आतिथ्य सत्कार किया गया। निदेशक ने एयरपोअर् अथॉरिटी के अध्यक्ष का अधिकारियों को संदेश पढ़कर सुनाया तथा एयरपोर्ट की उपलब्धियां गिनाईं। अयोध्या एयरपोर्ट के निदेशक बताया कि भारत का विमानन क्षेत्र निरंतर तीव्र गति से विस्तार कर रहा है। जिसे सुदृढ़ नीतियों एवं बेहतर कनेक्टिविटी का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने बताया कि अयोध्या हवाई अड्डे के समर शेड्यूल में बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, हि...